https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


अमन सद्भावना समिति ने केक काटकर मनाया विश्व दिव्यांग दिवस
अमन सद्भावना समिति ने केक काटकर मनाया विश्व दिव्यांग दिवस, रोजगार एवं प्रशिक्षण पर हुई चर्चा
अमन सद्भावना शिक्षण, प्रशिक्षण एवं कल्याण समिति के दिव्यांग सदस्यों ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग में पहुँचकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम मनाया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, श्रीमती अंजना तिवारी की उपस्थिति में केक काटकर दिव्यांग दिवस मनाया और दिव्यांगजनों के हितों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान समिति ने दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने तथा दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने की आवश्यकताओं पर सुझाव प्रस्तुत किए। उप संचालक महोदया ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही दिव्यांग रोजगार एवं प्रशिक्षण से जुड़े सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिससे दिव्यांगजन स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकें।
दिव्यांगों के रोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए शीघ्र ही बड़े कदम उठाए जाएंगे — उप संचालक सामाजिक न्याय
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख सदस्य —
कुलदीप रजक (जिला अध्यक्ष), कमलेश रजक (कोषाध्यक्ष), अभय सिंह जाट, प्रशांत दोहरे, केशव जाटव, नरेश जाटव, मनमोहन लोधी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर