जनता पूछेगी — जवाब देना होगा!
Stringer24News उन विवादित मामलों को उजागर करने जा रहा है जिन पर
ग्रामीणों ने प्रश्न उठाए हैं या जाँच अब तक लंबित बताई जा रही है।
इन मामलों से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों के नाम/फोटो
जनजागरण और पारदर्शिता के उद्देश्य से प्रदर्शित किए जाएंगे।
लुटेरे सरपंच–सचिव… अब इनसे कैसे बचोगे?
जब अपने ही गांव का चुना हुआ सरपंच सरकारी राशि को लूटने के लिए गांव और ग्रामीणों के साथ छल-कपट, धोखा, मक्कारी करे… तो फिर ग्रामीणों के पास बचने का उपाय ही क्या है?
किस पर भरोसा करें?
जिस पर विश्वास कर कुर्सी दी — वही कुर्सी पर बैठकर सिस्टम को लूट का अड्डा बना दे!
सचिव क्या कर रहा है?
मजदूरी गबन, फर्जी बिल–फर्जी काम,
दस्तावेज़ों में विकास — मैदान में उजाड़ और बरबादी!
🔥 बरहेटा हो या रांकई, या फिर केरपानी — इन मामलों को अनदेखा करने से हालात नहीं बदलने वाले!
चुप्पी ही भ्रष्टों की ढाल है — और डर उनका हथियार!
ये सरपंच पति–सचिव गैंग फाइलों में गांव को चमकाता है,
और असल में गांव को अंधेरे में धकेलता है!
यदि गांव की सरकार ही डकैत मंडली बन जाए
तो ग्रामीणों को भी सच्चाई की मशाल उठानी होगी, आवाज़ बनानी होगी, मुकाबला करना होगा!
आप चुप रहेंगे? या इस लूट के खिलाफ उठ खड़े होंगे?
