जनपद पंचायत साईखेड़ा: ग्राम पंचायत खमरिया के ग्रामीण भटकते-भटकते परेशान
परिवार सदस्य आईडी में नाम जोड़ने/ कटाने के लिए महीनों की दौड़ — जिम्मेदार तंत्र मौन
दिनांक: 10 दिसंबर 2025 • रिपोर्ट: Stringer24
ग्राम पंचायत खमरिया (जनपद पंचायत साईखेड़ा) में परिवार सदस्य आईडी अपडेट करवाने आए गरीब और आम नागरिक महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि नाम न कट रहा है और न जुड़ रहा — हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, पर जमीन पर कुछ भी नहीं होता।
- GRS (ग्राम रोजगार सहायक) के पास कई बार जाने की नौबत आ रही है, पर मामला स्थिर है।
- शिकायतें दर्ज होने के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं हो रही है।
- लोग महीनों से निराश हैं — कभी हफ्तों, कभी महीनों की दौड़धूप फिर भी ‘जीरो बटा सन्नाटा’।
"हम जाएं तो कहां जाएं?" — ग्रामीणों का दर्द, जब सुनने और जवाबदेह बनने वाला कोई दिखाई नहीं देता।
ग्रामीण कहते हैं कि, कार्यपालन अधिकारी से जब बात की गई तो उनका उत्तर था — “दिखवाते हैं…” पर आज तक दिखवाने के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गरीब और बुजुर्ग लोग बार-बार भटकते रह जाते हैं, और जवाबदेही का अभाव साफ दिखता है।
ग्रामीणों की मांग
- तुरंत नाम जोड़ने/कटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
- स्थानीय स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन और उसकी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
- यदि विभागीय विफलता बनी रहती है तो उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।
अपनी रिपोर्ट या शिकायत भेजें: stringerjournalist@gmail.com
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
