https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


सत्य और समाज के बीच की कड़ी

इकरा स्कूल का 33 वां सालाना जलसा संपन्न।

रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल।
दिनांक 28/12/2025 | दिन इतवार।

ग्राम रांकई के इकरा हायर सेकंडरी स्कूल का 33 वाँ सालाना जल्सा हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस जलसे में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए अपनी अपनी सलाहियतों का बखूबी प्रदर्शन किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माहिर ए तालीम डॉक्टर आफाक नदीम साहब (असिस्टेंट प्रोफेसर जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली) से और सैयद जफर अली साहब (सेक्रेट्री शहादते हक, ह्यूमन वैलफेयर ट्रस्ट भोपाल) से खुसूसी तौर से आमंत्रित किए गए। जहां उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की । वही उन्होंने स्कूल के टीचर स्टाफ और स्कूल प्रबंधन की भी तारीफ की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉक्टर आफाक नदीम साहब ने कहा कि यदि एक अच्छा लीडर बनना है तो आपको एक अच्छा रीडर पहले बनना होगा। इसलिए उन्होंने सभी को मशवरा दिया कि आप रोजाना किताबों का मुताला मुसलसल जारी रखें।

सैयद जफर अली साहब ने भी कार्यक्रम की सराहना की और उन्होंने कहा कि अब यहां पर कॉलेज की भी स्थापना होनी चाहिए।

इस मौके पर कार्यक्रम के संबंध में तास्सुरात प्रस्तुत करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने चार लोगों को बोलने का मौका दिया। इनमें मुफ्ती मोहम्मद आदिल साहब (विदिशा), शाह फैसल (रिपोर्टर), रमसा खान, अमरीन बानो सम्मिलित थे। जहां सभी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के तारीफ की उनकी हौसला अफजाई की। और सभी को मुबारकबाद पेश की।

अंत में उन सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया जिन्होंने खेल कूद में और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा स्कूल की ओर से नियमित रूप से लगातार 10 वर्षों तक खिदमात अंजाम देने पर स्कूल टीचर आयशा बी साहिबा को भी विशिष्ट सेवा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। तो वहीं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्कूल संचालक और प्रबंधक हाजी मुस्ताक खान साहब, स्कूल समिति अध्यक्ष रहीस पटेल साहब, सचिव शेख जाहिद साहब, समिति के सदस्यगण, समस्त टीचर स्टाफ, सभी स्कूल के छात्र और पालकगण मौके पर मोजूद रहे । मंच का कुशल संचालन स्कूल टीचर एम एस मंसूरी साहब द्वारा किया।

अंत में जामा मस्जिद के पेशइमाम हाफिज व आलिम वली मोहम्मद साहब द्वारा दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर