📰 STRINGER24NEWS
मनरेगा की मजदूरी डकारने वालों की फेहरिस्त!
बड़े घर के लोग करने लगे कागजों में मजदूरी? | ग्राम पंचायत मोहपानी | चिचली | नरसिंहपुर
नरसिंहपुर। अपने ही गांव वालों के हिस्से की मजदूरी को लूटने वालों को ज़रा सी भी शर्म नहीं आई — बल्कि उस पर भी ढिठाई का आलम यह कि, बेशर्मी की चादर ओढ़े ये भ्रष्ट मलाईखोर अब सिस्टम को ही ललकार रहे हैं!
खुलेआम इन्हें यह कहने में तनिक भी लज्जा नहीं आ रही कि, “हमने तो जो करना था वो कर लिया, अब हमारा होगा कुछ भी नहीं!” — क्योंकि ये निर्लज्ज जानते हैं कि कानून के लूपहोल का फायदा कैसे उठाना है।
इसलिए शायद अपने जमीर को बेचकर निर्लज्जता से अपने कुकर्मों का बखान करने में इन्हें ज़रा भी शर्म नहीं आती! सचिव सत्यनारायण पर लगे आरोपों से अब अधिकारी भी इंकार नहीं कर पा रहे हैं — और धीरे-धीरे यह मामला अधिकारियों के गले की फांस बनता जा रहा है।
इसी तरह मोहपानी गांव के कुछ तथाकथित समाजसेवियों ने “भ्रष्टाचार की शवयात्रा” निकालकर जनभावनाओं से खिलवाड़ किया और अब वही लोग मनरेगा मजदूरी की मलाई चाटकर मुंह छिपाए घूम रहे हैं!
ग्रामीणों का कहना है — “जब गबन ही करना था, तो फिर भ्रष्टाचार की शवयात्रा निकालकर जनता को छलने की क्या ज़रूरत थी?”
क्या अब इन लोगों का जमीर मर गया है? अब न्याय की बात मुंह से क्यों नहीं निकल रही? क्या भ्रष्टों के मुंह में दही जम गया है?
मनरेगा मजदूरी गबन के इस मामले में सिर्फ भ्रष्टाचार की शवयात्रा में शामिल कुछ लोग ही नहीं, बल्कि गांव के कुछ बड़े घराने के लोगों के नाम भी फर्जी मजदूरों की सूची में शामिल पाए गए हैं! भ्रष्टाचार की मलाई लूटने के लिए इन्होंने अपनी पत्नियों को भी कागज़ों में “फर्जी मजदूर” बना दिया!
अगले अंक में जारी...
हम बताएंगे कि — कौन हैं वो लोग जिन्होंने अपनी पत्नी को भी फर्जी कागज़ी मजदूर बना दिया!
🔍 अगले अंक की झलक
- जिन नामों से कागज़ों में मजदूरी निकली, वे अब गांव में “सम्मानित परिवारों” के रूप में जाने जाते हैं!
- एक पंचायत सचिव, एक ठेकेदार और दो प्रभावशाली परिवारों का नाम जांच दायरे में!
- मनरेगा पोर्टल पर मजदूरों की लिस्ट से उठेंगे परदे — और सामने आएंगे “फर्जी नामों के असली चेहरे”!
📅 देखिए, पंचायत रेडियो और Stringer24News की अगली विशेष रिपोर्ट — जल्द ही!
