बिलों में हेर-फेर, खामोश पंचायत—क्या चल रही है पीछे की इंजीनियरी?
साईंखेड़ा (नरसिंहपुर) — देतपोन ग्राम पंचायत के बिल/भुगतान दस्तावेज़ों में कथित अनियमितताओं की शिकायतें!
स्थानीय स्रोतों और प्राप्त दस्तावेजों के प्रारंभिक परीक्षण से यह साफ संकेत मिला है कि दावों का केंद्र निर्माण नहीं है बल्कि भुगतान रजिस्टर, बिल में असंगतियाँ हैं — जिनमें दोगुने/फर्जी बिल, बेनेफिशियरी नामों में बदलाव, तथा भुगतान के प्रमाण पत्रों पर संशोधन शामिल बताए जा रहे हैं।
कई ग्रामीणों ने दबी जुबान में विशेष रूप से संदिग्ध भुगतानों का ज़िक्र किया है; परंतु फिलहाल ये दावे जांच के अधीन हैं और इन्हें सबूतों के साथ पुख्ता करना आवश्यक है।
मुख्य बिंदु
- बिल/भुगतान रिकॉर्ड में विसंगतियाँ स्पष्ट दिख रही हैं।
- स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ भुगतानों पर सरपंच पति का नाम या उसकी कंपनियों/व्यक्तियों का संदर्भ मिलता है — यह अभी Allegation (आरोप) है, पुष्टि शेष!
"काम तो दिखता नहीं, पर बिलों में गड़बड़ी साफ है — किसने पैसे लिए और किसके नाम आए, यह जनता जानना चाहती है," — एक ग्राम निवासी।
Stringer24 News यह स्पष्ट करना चाहता है कि अभी तक मिली जानकारी प्रारम्भिक और आरोप-आधारित है —stringer24News द्वारा पड़ताल जारी है।
जारी : सरपंच सीता बिल पास करने के मामले में कुछ विशेष लोगों ज्यादा मेहरबान .. ..
