मोहपानी गबन मामला: किसान सभा महासचिव ने की बड़ी कार्रवाई की घोषणा
किसान सभा इकाई गाडरवारा के महासचिव देवेंद्र वर्मा (सालीचौका) ने फोन वार्ता में बताया कि ग्राम पंचायत मोहपानी में गबन के गंभीर आरोपों में लिप्त पवन और सुदामा को अब कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। यदि दोनों आरोपी संतोषजनक जवाब देने में असफल रहते हैं, तो किसान सभा उनकी सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई करेगी।
देवेंद्र वर्मा ने स्पष्ट कहा — “पार्टी अनुशासन टूटने और आर्थिक अनियमितता पर कोई समझौता नहीं होगा।”
क्या ये दोनों युवक किसान सभा इकाई मोहपानी का नेतृत्व करते थे?
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या पवन और सुदामा किसान सभा मोहपानी इकाई में नेतृत्व की भूमिका निभाते थे, तो महासचिव वर्मा ने बताया कि दोनों युवक पिछले समय में अर्धनग्न रैली और मोहपानी से नरसिंहपुर तक भ्रष्टाचार की शवयात्रा निकालने के कारण सुर्खियों में आए थे।
उस दौरान Stringer24 News लगातार मौके पर मौजूद रहा और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्टिंग करता रहा।
अब नया मामला— मनरेगा मजदूरी का फर्जी भुगतान!
ताज़ा खुलासे में सामने आया है कि पवन की पत्नी और सुदामा के पिता के नाम पर जेसीबी तालाब कार्य में मनरेगा मजदूरी का फर्जी भुगतान किया गया!इस मामले के उजागर होने पर दोनों पर गबन और आर्थिक अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।
मनरेगा जैसे मजदूरों के कल्याणकारी कार्य में भ्रष्टाचार सामने आने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
किसान सभा अब इस पूरे मामले की समीक्षा कर रही है, और पार्टी लाइन के अनुसार दोनों युवकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है।
