अवैध रेत खनन पर भी रॉयल्टी?
नरसिंहपुर। जिले की ग्राम पंचायत तेंदूखेड़ा और रातिकरार के बीच बहने वाली सितारेवा नदी एक बार फिर रेत माफियाओं के निशाने पर है। खुलेआम चल रहे अवैध रेत खनन के बावजूद विभागीय अधिकारी खामोश बैठे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि — “रातों-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नदी की गोद में उतर जाती हैं और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगती!”
बताया जा रहा है कि, नदी से रेत का बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा है। और हैरानी की बात तो यह कि कुछ जगहों पर इस अवैध खनन पर भी रॉयल्टी की रकम ली जा रही है! यानी नियम तोड़कर भी सरकारी हिस्सेदारी तय की जा रही है।
खनिज विभाग की यह चुप्पी अब सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय अधिकारी या तो जानबूझकर अनजान बने हुए हैं, या फिर मिलीभगत का खेल चल रहा है।
फिलहाल सितारेवा नदी में रेत के नाम पर हो रही यह लूट न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रही है, बल्कि प्रशासन की नाकामी पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
📍 अगले अंक में जारी: सनसनी खेज खुलासा:सरपंच ने क्या कहा.......?
रिपोर्ट: STRINGER24 NEWS | नरसिंहपुर
सांकेतिक चित्र image credit goes to shutterstock
© STRINGER24 NEWS | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
