🚨 नरसिंहपुर जिले में रेत माफिया फिर बेलगाम!
शगुन घाट, सुरगी, कठोतिया, सिमरिया बरखेड़ा में रातों-रात लूटी जा रही है धरती की गोद!
नरसिंहपुर जिले की नदियाँ एक बार फिर रेत माफिया के शिकंजे में जकड़ती नज़र आ रही हैं। शगुन घाट, कठोतिया, सुरगी और सिमरिया बरखेड़ा जैसे इलाकों में रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टर और डंपर धड़ल्ले से रेत की लूट में लगे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मशीनों की गड़गड़ाहट और नदियों के किनारों पर दिन-रात चल रही खुदाई ने पूरे इलाके को असुरक्षित बना दिया है।
खनिज विभाग की निष्क्रियता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर क्यों अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं? क्या माफिया की जड़े इतनी गहरी हैं कि प्रशासन भी इनके आगे बेबस है? यह खनन केवल पर्यावरण को नहीं निगल रहा, बल्कि नदियों की आत्मा को भी छीन रहा है!
✍️ रिपोर्ट: Stringer24News
जिला संवाददाता – नरसिंहपुर
