*दान पेटी लूटने के लिए तेजगिरी महाराज पर घातक हमला?: सहजपुरा ग्राम: नरसिंहपुर।*
हाल ही में प्राप्त जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार रात तकरीबन ग्यारह बजे कैलाशधाम के मौनी महाराज पर गांव के आठ दस लोगों ने संगठित होकर दान पेटी लूटने की नियत से प्राण घातक हमला किया।हमले में मौनी बाबा को शरीर पर चोट आई।
बताया जा रहा है कि,जब देर रात पांच छ ग्रामीणों के साथ मौनी महाराज दान पेटी की राशि की गिनती कर रहे थे,तब यह हमला हुआ!
स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक समाजसेवियों ने मामले की जांच करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

