https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24 News
ताज़ा रिपोर्ट | 📍 मोहपानी ग्राम पंचायत

सचिव निकला मक्कार: ग्रामीणों का गबन आरोप

📅 प्रकाशित: 8 अक्टूबर 2025 | 🖋 रिपोर्ट: Stringer Journalist

मोहपानी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायती आवेदन के माध्यम से गबन और भ्रष्टाचार के मामले की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सचिव सत्यनारायण कौरव ने गांव में तीन तालाब जेसीबी से बनवाए, मनरेगा मजदूरी में हेरफेर किया और फर्जी मजदूरों को अवैध तरीके से सरकारी राशि का भुगतान किया।

⚠️ गंभीर आरोप: ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने पहले ईमानदारी का दिखावा किया, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों ने उस पर भरोसा किया, उसने अपना असली रंग दिखा दिया।

आज हालात यह हैं कि फर्जी तरीके से तालाब बन गए और गांव के ही लोगों को मनरेगा मजदूरी नहीं मिली है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी सात दिनों में प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है, तो उन्हें सड़क पर उतरकर न्याय की मांग करनी पड़ेगी।


QR code

📞 शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर जाएं या QR को स्कैन करें:

🔗 वेबसाइट खोलें

© 2025 Stringer24 News | रिपोर्टिंग: Stringer Journalist

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर