साईंखेड़ा/नरसिंहपुर। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ई-अटेंडेंस की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इसमें अतिथि शिक्षकों के द्वारा सबसे अधिक अटेंडेंस लगाई जा रही है परंतु इसमें अनेक प्रकार की विसंगतियां हैं जिसके कारण मानदेय काटा जा रहा है।
साईंखेड़ा ब्लॉक के संकुल बम्होरी कला के अतिथि शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस संबंधित समस्याओं को संघ द्वारा निर्धारित प्रारूप में जिला अध्यक्ष एस.के. सोनी के नेतृत्व में प्रभारी संकुल प्राचार्य को अपने-अपने आवेदन दिए। परंतु इन आवेदनों की कोई भी पावती नहीं दी गई।
जहां शोकलपुर के अतिथि शिक्षकों का वर्तमान में भी नेटवर्क नहीं उपलब्ध होने के कारण यह अटेंडेंस नहीं लगी, वहीं माध्यमिक शाला खिरिया के अतिथि शिक्षक का लगभग ₹25,000 का मानदेय यूज़रनेम में गड़बड़ी के कारण अटक गया — जिसकी समस्या का निदान स्वयं बीईओ साईंखेड़ा द्वारा भोपाल से कराया गया, परंतु इतनी अवधि की ई-अटेंडेंस नहीं लग पाई।
एक अतिथि शिक्षक ट्रेनिंग में नरसिंहपुर गया, तो उसका मानदेय काट लिया गया। एक शिक्षक ने शनिवार का अवकाश लिया तो उसका रविवार का मानदेय कम कर दिया गया। कई बार शिक्षक एप की तकनीकी गड़बड़ी से ई-अटेंडेंस नहीं लगती, लेकिन तब भी मानदेय काट लिया जाता है। ऐसे मामलों में कमी वाले मानदेय की पूर्ति के लिए कोई समाधान विभाग ने नहीं दिया है।
बताया गया कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि अटेंडेंस वर्तमान में ट्रायल में चल रहा है, इसलिए जुलाई व अगस्त माह का मानदेय नहीं काटा जाएगा। यह समस्या संपूर्ण प्रदेश में फैली हुई है जिसका निराकरण आवश्यक है।
इन कारणों से अतिथि शिक्षकों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। जिला अध्यक्ष व प्रांतीय कर्ता एस.के. सोनी ने बताया कि मंत्री ने 15 नवंबर के प्रांतीय कार्यक्रम में टेलीफोन से उद्बोधन दिया था, तब शिक्षकों को आशा थी कि अटेंडेंस समेत अन्य समस्याएं दूर होंगी और उन्हें पंचायत विभाग जैसे अवकाश (13, 3 और मेडिकल लीव) की सुविधा मिलेगी।
दिवाली के पूर्व पिछले तीन माह के मानदेय भुगतान हेतु बिल बनने की जानकारी आ रही है, पर अन्यायपूर्ण और विसंगतिपूर्ण मानदेय को काटा जा रहा है, जबकि उनका भौतिक उपस्थिति पत्रक पूर्ण है और उन्होंने निष्ठा से शिक्षण कार्य किया है।
पीड़ित अतिथि शिक्षकों ने आशा जताई है कि उनके आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर मानदेय का भुगतान किया जाए।
उपस्थित अतिथि शिक्षक: निशांत श्रीवास्तव, अनिमेष राजपूत, अनामिका शर्मा, आरती यादव, नारायण तिवारी, आरती चौरसिया, अक्षिता अवस्थी, राजपूत जी आदि।
एस. के. सोनी, जिला अध्यक्ष अतिथि शिक्षक संघ
जिला नरसिंहपुर, गाडरवारा से
दिनांक: 11 अक्टूबर 2025
📞 9584153909 / 6267986536
▶️ अभी सुनें
