*ग्राम पंचायत उमरिया सरपंच की तानाशाही?: जनपद गोटेगांव:नरसिंहपुर* : *सीएम हेल्प लाइन शिकायत बनी शिकायत कर्ता के लिए सिरदर्द का कारण!*
हाकम मेहरा स्थानीय ग्रामीण हैं!उमरिया भ्रमण के दौरान हाकम ने बताया कि, प्रधानमंत्री आवास के लिए मेरे द्वारा बार बार पंचायत में आवेदन/शिकायत दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर जब मैने सीएम हेल्प लाइन में प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायत की तब सरपंच द्वारा बिना कोई निराकरण किए ,मुझ पर शिकायत हटवाने के लिए दबाव बनाया गया!
हाकम बताते हैं कि,ग्राम पंचायत में ऐसे कितने ही लोग हैं जो अपात्र हैं लेकिन सरपंच ने उन्हें भी आवास दिए हैं जबकि आप मेरे घर की हालत देखिए,इसके बावजूद भी मेरी सुनवाई नहीं हो रही है।
नाम जाहिर ना करने की शर्त पर कुछ अन्य ग्रामीणों ने बताया कि,सचिव और सरपंच प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने के एवज में पांच से दस हजार रुपए की मांग करते हैं!यही वजह है कि अपात्रों को तो योजना का लाभ मिल रहा है और पात्र हितग्राही अब तक लाभ से वंचित है!
जारी :
