https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 

*गणेशोत्सव की धूमःनगर में स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों में हुये स्थापित हैं श्री गणेश*






सालीचौका नरसिंहपुर, नगर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्र के संस्थानों और सार्वजनिक स्थान सहित लगभग हर सनातनी घरो में श्री गणेश जी की छोटी बड़ी मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई हैं ,युवा वर्ग द्वारा अति उत्साह के साथ श्री गणेश की महाआरती ढोल नागाड़ो के साथ की जा रही वहीं महाप्रसादी वितरण कर रहे हैं श्री गणेश पंडालों को आकर्षक रूप से विधुत साजसज्जा से सजाया गया है नगर के में श्री गणेश दर्शन के हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर में गुप्ता मोहल्ला में न्यू आनंद गणेश उत्सव समिति प्रथम वर्ष,रिद्धि सिद्धि बाल गणेशोत्सव समिति गुड़बाजार नटराज हास्पिटल के बाजू में तीसरे वर्ष, आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की है वहीं महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल न्यू क्रिश्चियन स्कूल बसुरिया माध्यमिक शाला सांवारी नगर सहित नगर में लगभग एक दर्जन स्थानों और निजी तौर पर श्री गणेश जी की स्थापना की गई है।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर