*कैसे सज रहा है मां का दरबार?:नरसिंहपुर*
जगह-जगह पंडालों में स्थापना के लिए माता की प्रतिमाओं को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।मूर्तिकार दिन-रात देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।कलाकारों का कहना है कि नवरात्र शुरू होने के एक दो दिन पहले तक सभी प्रतिमाओं को फाइनल टच दे दिया जाएगा।
इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों में भी पूजा-पाठ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवी प्रतिमाओं की स्थापना के लिए विभिन्न स्थानों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं।नगर व बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल का निर्माण अंतिम चरणों में है।नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों के परिसर में भक्तिमय माहौल है।
मंदिर के आसपास पूजा सामग्री की दुकानों पर खासा रौनक देखने को मिल रही है।रविवारीय बाजार में नारियल, चुनरी, कलश, धूप-बत्ती, फल और सजावटी सामान की खरीदारी करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे थे।
