*रांकई में दो दिवसीय तबलीगी इज्तिमा का आयोजन संपन्न।*
==================
रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल। दिनांक 21/09/2025 दिन इतवार।
==================
ग्राम रांकई के नूरगंज मोहल्ला में अब्दुल जब्बार साहब के प्लाट में तबलीगी जमात का दो दिवसीय इज्तिमा का आयोजन किया गया ।
यह इज्तिमा दिनांक 20 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर दिन इतवार को समाप्त हुआ।
इस इज्तिमा में जिले भर से तबलीगी जमात से जुड़े और अन्य लोगों ने सैकड़ों की संख्या में शिरकत की।
लोगों को दीनी मालूमात फराहम करने के लिए भोपाल और दीगर इलाकों से उलमाए दीन ने भी शिरकत कर, उन्हें दीन के कामों से जुड़ने और दीन की मालूमात हासिल करने और दीन की तबलीग करने की रगबत पैदा की। उलमाओं ने अखलाको किरदार, मस्जिद की अहमियत, नमाज, दीनी इल्म का सऊर और जमात और तबलीग, हिजरत इत्यादि मौजुआत पर बहुत ही मुअस्सर अंदाज़ में अपनी अपनी रोशनी डाली।
कमेटी की जानिब से उपस्थित सभी लोगों के खाने पीने और अन्य व्यवस्थाओं का बेहतरीन इंतजाम किया गया।
इज्तिमा का समापन कौम और मुल्को मिल्लत की भलाई की दुआ के साथ किया गया।
इस इज्तिमा का आयोजन रांकई तबलीगी जमात के मुकामी जिम्मेदारों द्वारा किया गया।
