https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*मैने वेबसाईट पर काम करना क्यों पसन्द किया?*

देखिए सबसे पहले तो मैं आपसे यही कहूंगा कि, वेबसाईट पर एक लेखक के तौर पर काम (वर्क फ्रॉम होम) तभी शुरू करें जब यह आपका जुनून हो। अन्यथा आप जल्द ही निराश हो जाएँगे।

आप वेबसाईट पर वर्क फ्रॉम होम के जरिए पैसे कमा सकते हैं? लेकिन शुरुआत में ऐसा करना आसान नहीं है? 100% नहीं!

अगर आप मेरी पिछली कहानी से वाकिफ़ नहीं हैं, तो बता दूँ कि मेरी ऑनलाइन यात्रा वर्ष 2016 से एक पत्रकार के तौर पर एक बड़ी चुनौती और एक वेबसाइट से शुरू हुई थी । मैंने जो पहला वेबसाइट लांच की थी,मीडिया के क्षेत्र में। कोरोना काल के दौरान उसे बंद करना पड़ा था।इसके बाद एक वर्ष पश्चात 2021 में पुनः stringer24news को लॉन्च किया गया।

वेबसाईट पर घर बैठे काम करने का एक फायदा तो यह है कि घर से काम करने में ऑफिस आने-जाने का समय और खर्च बचता है और अधिक आरामदेह तरीके से काम किया जा सकता है।

घर बैठे काम करना कई जगहों पर सामान्य हो गया है,मगर आज भी यह दुनिया में हर जगह लागू नहीं होता।आज भी अनेक लोगों को मेरा काम समझ में नहीं आता है,वे कहते हैं कि,क्या ऐसा संभव है कि बिना ऑफिस जाए भी पैसा कमाया जा सकता है।

एक लेखक के तौर पर यह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, लेकिन आप में योग्यता है तो यह इतना भी मुश्किल नहीं है।
वर्क फ्रॉम होम का एक जोखिम यह भी है कि कई बार लोग तय समय से अधिक काम करते हैं और हमेशा ऑनलाइन के ज़रिए जुड़े रहते हैं,इससे कई बार आपकी प्राइवेसी खत्म हो जाती है, इससे व्यावसायिक जीवन और निजी जीवन के बीच का फर्क धुंधला पड़ जाता है।

लगातार मोबाइल/लैपटॉप की स्क्रीन पर काम करने से अधिक थकान होती है,शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर इफेक्ट होता है। ऐसे लोग भी हैं जिनके पास तेज़ इंटरनेट कनेक्शन नहीं है या घर में पर्याप्त जगह नहीं है और प्रायवेसी की कमी है, उनके लिए यह अधिक तनावपूर्ण है।

हालांकि स्टोरी की तलाश में कई बार लंबी यात्राएं करना पड़ती हैं,ऐसे में यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि बाहर छोटी सी लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है।इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट काम में ले रहे हैं या व्यक्तिगत वाहन से सफर कर रहे हैं, यात्रा में महत्वपूर्ण समय खर्च होता है।

यात्रा के दौरान भी मुझे काम करना होता है।यह बेहद थका देने वाला होता है।जॉब के साथ ट्रेवलिंग का मजा तो आता है,लेकिन यह आपकी सोच के बिल्कुल उलट है,हर सफर की अपनी तकलीफें भी होती हैं,और काम की अपनी पेचीदगियां!

जारी : 





Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर