नरसिंहपुर के सालीचौका क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हुई है।सालीचौका बाजार के होटलों में खाद्य पदार्थों को बिना किसी सुरक्षा के खुले में रखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि होटलों/ठेलों में समोसे और पकौड़े खुले में रखे जाते हैं। इन पर धूल-मिट्टी और मक्खियां बैठती हैं। खाना/नाश्ता बनाने में स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रखा जाता है।
कुछ दुकानदारों का कहना है कि खाद्य निरीक्षक टीम के अधिकारियों की बात न मानने पर सैंपलिग का डर बना रहता है! जिन दुकानों व होटलों से इनकी सेंटिग रहती है। उनकी शिकायत करने के बाद भी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है!



