https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 

सालीचौका क्षेत्रीय कृषकों का दल गन्ने की नई तकनीक व ड्रिप आधारित सिंचाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम बैतूल भ्रमण,

  सालीचौका नरसिंहपुर गत दिवस स्थानीय नर्मदा शुगर मिल पोडार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को 86032 किस्म के अध्ययन व अवलोकन करने बैतूल भेजा गया ।किसानों ने बताया कि इस क्षैत्र मे शत प्रतिशत 86032 किस्म किसान अपने खेतों में लगाते है।5 फीट की नाली,लगाते समय रासायनिक खाद में गोबर की सड़ी खाद मिलना,एक आँख की गिल्ली कर एक-एक फीट के अंतर से लगाना,कल्लो की संख्या आवश्यक बनायें रखना ऐसी तमाम जानकारी बैतूल शुगर मिल के किसानों ने दी।

 सिंचाई के लिये अधिकतम कृषक टपक सिंचाई पध्दति (ड्रिप) अपनायें हुए है।खुले पानी की अपेक्षा इसमें पानी कम-ज्यादा फसल को नही जाता।ड्रिप के माध्यम से आवश्यक व संतुलित पानी पौधे तक पहुंचता है।इसके माध्यम से खाद खोल कर भी सीधे फसल को दिया जाता है।ड्रिप के कारण खरपतवार नहीं है।

      यहां के किसान ड्रिप के माध्यम से सिंचाई कर गन्ने का उत्पादन 600-700 क्विंटल प्रति एकड़ ले रहें है।

  भ्रमण दल के सदस्यों व कृषकों द्वारा नर्मदा शुगर प्रबंधक को आभार जताया है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर