*रांकई रिपोर्टर शाह फैजल मना रहे 46वां जन्मदिन:रांकई: करेली:नरसिंहपुर*
खास बात ये है कि आज (15 सितंबर) शाह फैजल जी का 46वां जन्मदिन है, तो हमारी तरफ से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। फैजल के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कई ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जिन्हें शायद अब तक आप नहीं जानते होंगे।
तो आइए सबसे पहले हम उन्हीं के शब्दों में जानते हैं कि,क्या कहते हैं शाह फैजल जी. . .
अल्लाह के फज्लो करम से आज मेरी जिंदगी के 46 साल मुकम्मिल हुए। और अल्लाह का शुक्र व एहसान है कि मैंने इस अवधि में अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक,सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक और व्यापारिक जिंदगी बहुत ही संतुलित और दरमियांरवी (मध्यस्थता) के साथ गुजारी। और यहीं तरीका इंशाअल्लाह आगे भी जारी रखने की कोशिश करूंगा..।
मेरी जिंदगी की इस समयावधि में मैंने विभिन्न पहलुओं से बहुत कुछ सीखने की कोशिश की। और सीखने का ये सिलसिला मेरा मुसलसल जारी है..। और बहुत से लोग,बहुत सी बातें, चीजें और घटनाएं मेरे लिए प्रेरणाश्रोत रहीं।
अपनी सलाहियत के ऐतबार से जिंदगी का जो हिस्सा मैंने मखसूसियत (विशिष्टता) के साथ सर्फ किया उसके बारे में आपको बता दूं कि:
इस अवधि के कुछ हिस्सा में, मैंने एक निजी तालीमी इदारे में उर्दू मुअल्लिम (शिक्षक) की हैसियत से तालीमी खिदमात को बखूबी जिम्मेदारी के साथ मुसलसल आठ साल तक अंजाम देने की कोशिश की।
तो वहीं जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा क्षेत्रीय स्तर की सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक खबरें प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से एक स्वतंत्र न्यूज रिपोर्टर की हैसियत से इस काम को बखूबी अंजाम दिया और ये सिलसिला फिलहाल जारी है..।
इस मौके पर मैं अपनी तालीमी लियाकत के बारे में भी आपको बताना चाहता हूं :
मेरी उच्च शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएट है।
मैंने मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद से एम. ए.(उर्दू) से डिग्री हासिल की।
इसी यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से बी. ए.। और इसी यूनिवर्सिटी से DJMC (डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) से पत्रकारिता का डिप्लोमा भी हासिल किया।
जबकि मेरी प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूल स्तर तक की शिक्षा ग्राम रांकई के ही शासकीय स्कूल में प्राप्त की। तो वहीं हायर सेकंडरी एजुकेशन करेली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से पूर्ण की।
उर्दू ज़ुबान से मेरी खास रगबत की वजह से ही मैंने सहाफत में डिप्लोमा, उर्दू मुअल्लिम का डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक उर्दू से ही की। जबकि हायर सेकंडरी तक की शिक्षा हिंदी माध्यम से प्राप्त की।
मेरी प्रारंभिक और प्राथमिक शिक्षा में मेरी वालिदा मोहतरमा का विशेष योगदान रहा।
किसी भी इमारत की मजबूती में उसकी बुनियाद बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसलिए मेरी बुनियादी तालीमात के लिए मेरी मां को ही मैं आज का दिन समर्पित कर रहा हूं।
मेरी अम्मीजान को बहुत बहुत शुक्रिया। अल्लाह आपको हमेशा सलामत, सेहतमंद और तंदुरुस्त रखे । मेरे मां बाप दोनों को अजर ए अजीम से नवाजे। और वो सभी जिनसे मुझे तालीमात और मुफीद मालूमात हासिल हुई उन्हें भी अजरे अजीम से नवाजे।
मेरे मां बाप ने आज मुझे अपनी दुआओं से नवाजा । आप सभी से भी दुआ की दरखास्त है।
गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, शुभचिंतकों और मित्रगणों ने फैजल जी को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि,शाह फैजल समाचार सेवा प्रदाता कंपनी stringer24news टीम का हिस्सा भी हैं!फैजल जी बतौर रिपोर्टर stringer24news से जुड़े हुए हैं और हमारे इस साथ को तकरीबन चार वर्षों से अधिक समय हो चुका है!सादगी पसंद फैजल भाई अक्सर लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं!मिलनसारिता और सहयोग जैसे गुण फैजल भाई के व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाते हैं!
इस अवसर पर समाचार सेवा प्रदाता कंपनी सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत ने लंबी उम्र की कामना करते हुए फैजल भाई के जन्मदिन पर सप्रेम बधाई और दिव्य हार्दिक शुभकामनाएं दी व कहा कि आने वाला प्रत्येक नया दिन,आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आये!
ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ आजीवन फैजल भाई को जीवन पथ पर गतिमान बनाये रखे..जीवन हर पल

