https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*डीईओ एवं डीपीसी को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई*

सालीचौका नरसिंहपुर। गत दिवस बीटीआई स्कूल गाडरवारा में जिला शिक्षा अधिकारी सलीम खान एवं जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर प्राचार्यो एवं शिक्षकों ने शाल, श्रीफल, उपहार देकर भव्य विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना गाकर किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य सुनीता पटैल सहित प्राचार्यो एवं शिक्षक महेश अधरुज, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्धिकी सहित अन्य ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य सुशील शर्मा ने विदाभिन्दन पत्र का वाचन किया एवं अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट की। स्वागत भाषण बीआरसी संदीप स्थापक ने देते हुए डीईओ एवं डीपीसी के कार्यों की प्रशंसा की। विदाई कार्यक्रम में अपने उदबोधन में डीईओ श्री खान ने कहा कि उन्होंने सभी के सहयोग से सभी कार्यों को किया। डीईओ पद पर एक माह कार्य करते हुए कठिन चुनौतियों को पार किया। डीपीसी श्री चतुर्वेदी ने कहा कि उनके द्वारा लंबित कार्यों को पूर्ण करने की प्राथमिकता हमेशा रही। उन्होंने कहा कि जीवन में सदैव कर्तव्य के प्रति सजग रहकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियो ने हमेशा अधीनस्थ कर्मचारियों को हमेशा महत्तव दिया जिससे कार्य करने में आसानी हुई। विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा, सुनीता पटैल, जयमोहन शर्मा ने भी अपना उदबोधन दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन बीएसी पवन राजौरिया एवं मनीष शंकर तिवारी ने एवं अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य गिरीश पटैल ने किया। विदाई कार्यक्रम में सेवा निवृत्त बीईओ प्रतापनारायण, अनूप शर्मा, आरती पाठक, मुमताज़ खान, विनोद कौरव, प्रभारी डीपीसी मनीष चौकसे, डाइट व्याख्याता संजय शर्मा, श्री वर्मा, एपीसी समीर त्यागी, प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा,लेखा कौरव,आनंद चौकसे, चंदन शर्मा,गजेंद्र कौरव, संदीप मेहरा, बीएसी मनीराम मेहरा, एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, जनशिक्षक दीपक स्थापक, नेपाल झारिया, देवी सिंह कीर, बनवारी लाल नागवंशी, अपसार खान, प्रदीप मालवीय, आजाद कौरव, सुरेन्द्र राजपूत,अवधेश पटैल, महेश अधरुज, सिराज अहमद सिद्धिकी, मधुसूदन पटैल, राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र मेहरा, धनीराम मेहरा,सुरेंंद्र पटैल, वंशीलाल अहिरवार, लालजी कपाड़िया, दीपक दुबे, के के राजोरिया, अमित पटैल सहित अनेक प्राचार्य, शिक्षकों एवं जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा,मप्र कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, शिक्षक संदर्भ समूह, अजाक्स, लिपिक संघ, पीएमयूएम संघ से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर