*रक्षा बंधन पर भाई ने बहन को दिया अनूठा उपहार: पत्रकार विक्रम सिंह राजपूत ने बहन के नाम की पैतृक संपति!:नरसिंहपुर*
आज के इस कलियुगी दौर में अक्सर इस तरह की मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है!अमूमन पैतृक संपति को लेकर भाई बहनों में वाद विवाद और कोर्ट कचहरी की नौबत आ जाती है।
लेकिन नरसिंहपुर जिले की यह घटना आज भाई बहन के लिए एक मिसाल है!जहां stringer24news सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत ने अपनी बहन सीमा राजपूत को पैतृक निवास रक्षाबंधन के पूर्व उपहार स्वरूप भेंट कर दी।समाचार सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।
दरअसल माता पिता के देहांत के बाद से ही विक्रम सिंह राजपूत की बहन वर्ष 2019 से पैतृक आवास में निवास कर रही थी। इस बीच पत्रकार विक्रम सिंह राजपूत द्वारा बहन के हक में निर्णय लेते हुए, पैतृक निवास को बहन को उपहार स्वरूप देने का निर्णय लिया और बहन सीमा राजपूत के आवास पर पहुंच कर वार्ता की एवं अपने निर्णय से अवगत कराया।जल्द ही आगामी दिनों में तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

