https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*पर्यावरण की सुरक्षा में अग्रणी हैं नवांकुर सखियाँ,दे रहीं पर्यावरण संरक्षण के संदेश, निकाल रही"हरियाली कलश यात्रा*"

 सालीचौका नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के नेतृत्व व नवांकुर संस्था सतत जन कल्याण समिति गांगई के समन्वय से विकासखण्ड चीचली जिला नरसिंहपुर के सेक्टर नारगी के ग्राम धमेटा,इमलिया बघोरा में नवांकुर सखी योजना के अन्तर्गत हिरयाली कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नवांकुर सखियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्यजनों की सहभागिता रही।मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जय नारायण शर्मा जी द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुए बताया नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा पर्यावरण के प्रति महिलाओं में अपनत्व एवं भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है उन्होंने जल गंगा सम्बर्धन अभियान के बाद अब नवांकुर सखी कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं की पर्यावरण सरंक्षण, संवर्धन, में सहभागिता को बढ़ाते हुए अपने कार्यो के साथ साथ प्रत्येक सखी द्वारा एक पौधे को लगाया जाये और इसकी देखरेख कर इसका पालन पोषण किया जाये इस तरह से एक सेक्टर में 1100 पौधे,पूरे विकाशखण्ड में 5500 पौधे जिले में 33000 पौधे लगभग रोप जा रहे हैं जिसे सुरक्षित रखा जायेगा 

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री राजकुमार कौरव धमेटा,कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप कौरव द्वारा आभार सुभाष उदेनिया द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रीय सहयोग श्री देवराज यादव,करन यादव और विधायक पाठशाला पीसीओ सुमित कहार जी की टीम द्वारा किया गया इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती कौरव और समस्त ग्राम बासी धमेटा उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर