*बग्घी पर बिठाकर उप निरीक्षक सविता राठौर को सेवानिवृत्ति पर दी अनूठी विदाई"
सालीचौका नरसिंहपुर , गत 31 जुलाई 2025 को
38 वर्ष 5 माह तक नरसिंहपुर पुलिस विभाग में अपनी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन का परिचय देने वाली महिला उप निरीक्षक श्रीमती सविता राठौर गरिमामयी समारोह में सेवानिवृत्त हो गईं।
सेवा के इस गौरवपूर्ण पड़ाव पर उन्हें नरसिंहपुर कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
उक्त विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, आरआई श्रीमती बघेल, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे,सहित पुलिस स्टाफ व परिजन उपस्थित रहे।
इस सेवानिवृत्ति समारोह में एसआई सविता राठौर की पुलिस कंट्रोल रूम से उनके कंडाली स्थित निज निवास तक बग्घी पर निकली विदाई यात्रा समारोह का प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें सविता राठौर जी को सम्मानपूर्वक बैठाकर विदाई दी गई।
श्रीमती सविता राठौर ने ग्वालियर से आकर नरसिंहपुर जिले को अपनी कर्मभूमि बनाया था।
श्रीमती सविता राठौर के दो बेटे है जिनमें से ADPO अभय प्रताप सिंह राठौर ग्वालियर में पदस्थ है एवं सौरभ प्रताप सिंह राठौर पत्रकार है।
इस अवसर पर उनके परिवार के साथ-साथ पुलिस विभाग ने भी भावुकता के साथ उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
38 साल की यह यात्रा सिर्फ सेवा नहीं, महिला सशक्तिकरण और कर्मनिष्ठा की मिसाल भी थी।
