https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*नरसिंहपुर: निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात?*



बारिश से हुआ बुरा हाल:आम जनजीवन प्रभावित:निचली बस्तियों के घरों में घुस रहा बारिश का पानी!

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जोरदार बारिश से शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों के कई मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया। वहीं निचले इलाके में सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया।जबकि शहर के प्रमुख सड़कों पर दो फीट तक पानी जमा हो गया है। जाम नालियों की गंदगी सड़कों पर बहने लगी है।इस ने स्थिति प्रशासन के खोखले दावों और नगर पालिका की साफ सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

कई गांवों में बारिश व नदी का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। मिट्टी, फूस व खपड़े के कई मकान लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं! लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है! कुछ गांव के लोग अपने घर से निकलकर सरकारी भवन में शरण ले चुके हैं! वहीं सड़क टूटने व जल जमाव से आवागमन बाधित है। 

मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आफत,नरसिंहपुर के साथ ही कई जिलों में मूसलाधार बारिश!मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश से नदियां उफान पर है और डैम फुल हो गए हैं!
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर