_🔴 *9जुलाई राष्ट्रव्यापी हड़ताल, गाडरवारा चलो, किसान सभा_**
मध्य प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मोदी सरकार द्वारा लगातार किसान मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर आमजन को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है, सरकार लगातार कार्पोरेट पूंजीपतियों के पक्ष में अग्रसर है जो कि शासकीय उपक्रमों को कौड़ियों के भाव बेचकर निजीकरण कर रही है जिससे कार्पोरेट मजदूरों का शोषण करेंगे।
सरकार तीन काले कृषि कानूनों को लाई थी जिसका देश के किसानों ने दिल्ली की बार्डर को लगातार 13महीने से अधिक समय तक घेरते हुए 700से अधिक किसानों की शहादत के बाद मोदी सरकार को बिल वापिस लेने मजबूर किया गया , उस समय मोदी सरकार ने C 2+50के आधार पर एम एस पीएवं एम एस पी की गारंटी सहित अन्य मांगो को पूरा करने लिखित आश्वासन दिया गया था लेकिन सरकार मुकर गई, मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण बिल, बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, 34 श्रम संहिताओं को खत्म कर चार श्रमिक कोड जिसमें कार्पोरेट पूंजीपतियों का हित साधा जाकर मजदूर के हड़ताल करने यहां तक की कोर्ट में जाने के तक अधिकार छीन लिए गए हैं।
मोदी सरकार लगातार किसान और मजदूर के खून पसीने को पूंजीपतियों के द्वारा चूसने का रास्ता बना रही है जिसे 9जुलाई को देश का मेहनतकश किसान और मजदूर मिलकर रास्ता एवं रेल रोककर जाम करते हुए सरकार को जनविरोधी कानून वापिस लेने बाध्य करेगा।
मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा द्वारा राष्ट्रीय मांगो के अलावा स्थानीय सवालों को लेकर शक्ति धाम चौक पलोटन गंज पर एकत्रित होकर एस डी एम कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपेगा।
जिले में जुआ सट्टा शराब चरस जैसे युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाले अनैतिक कार्य, रेत, एनटीपीसी, शुगर माफिया, मंडियों में किसानों की खुली लूट, कृषि पंपों के मनमाने भार, किसानों को यूरिया डीएपी उपलब्ध न कर ब्लैकमेलिंग की छूट, बनी सड़कों पर अवैद्य रेत उत्खनन करते हुए ओवर लोड डंफरों से क्षतिग्रस्त करना, शासकीय स्कूलों को बंद कर निजी स्कूलों में आम जनता की लूट की खुली छूट, महिला, दलित आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर हैं जिसे आर एस एस संचालित डबल इंजन की बीजेपी सरकार बेशर्मी से छूट दिए हुए है।
प्रमुख मांगो में C 2+50के आधार पर एम एस पी एवं एम एस पी की गारंटी कानून बनाए जाने, भूमि अधिग्रहण बिल, बिजली बिल, चार श्रमिक कोड जैसे किसान मजदूर विरोधी बिलों की वापसी, मजदूरों को न्युनतम वेतन 26हजार दिया जाय, निजीकरण पर रोक लगाकर ठेका प्रथा समाप्त की जावे, शासकीय रोजगार की गारंटी दो, मूंग की खरीदी भ्रष्टाचार मुक्त तत्काल सभी केंद्रों पर शुरू कर समय सीमा के अंदर किसानों को भुगतान करने की व्यवस्था की जावे,डंफरों से क्षतिग्रस्त केशला सहावन रोड का तत्काल सुधार करने, पौड़ी से रहमा सड़क निर्माण, बैरागढ़ रहमा मुख्य सड़क से झामर सड़क तक रोड निर्माण, रेशम केंद्र बसुरिया मुख्य सड़क से बरखेड़ी तक मुख्यमंत्री सड़क का डामलीकरण करने, बारछी से पलेरा मुख्य सड़क तक, सालीचौका पचामा प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत की जाय, सालीचौका आमाडा रोड को पुनः बनाया जाए, घुटंगो से पचामा भटरा आमाडा बारछी होते हुए मुख्य सड़क रहमा तक निर्माण किये जाने, किसानों के खेत तक पहुंचने वाले सभी शासकीय गोहा पर सड़क निर्माण की जावे,सालीचौका नगर परिषद में मंगल भवन का निर्माण कराया जाय, नल जल के लिए खोदी गई सड़क की तत्काल मरम्मत की जावे,सालीचौका में कॉलेज बिल्डिंग शीघ्र निर्माण की जावे, सोयाबीन किसानों को मुआवजा दिया जाए, नकली खाद बीज कंपनियों पर छापे मारकर उन्हें प्रतिबंधित किया जाय, किसानों के कृषि पंपों के बढ़े भार वापिस कर पुनः जांच की जावे, आवास योजना के शेष सभी आवासहीनों को पट्टे एवं आवास दिए जाएं, सालीचौका बसुरिया सबस्टेशन में बार बार बिजली फाल्ट की समस्या में सुधार करो, एक पेड़ मां के नाम जो पेड़ लगाए गए हैं उनकी जांच कर कार्यवाही करो,के तहत खाद वितरण वाली वेयर हाउस के बाहर किसानों के वाहन तो के लिए टीन शेड का निर्माण किया जाय, सालीचौका गाडरवारा सहित जिले में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराया जाने सहित अन्य मांगो का मांगपत्र शक्ति धाम चौक पलोटन गंज में धरना सभा उपरांत एस डी एम कार्यालय रैली के रूप में जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मध्य प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश पटेल, महासचिव करणसिंह अहिरवार, वरिष्ठ नेता एन एस पटेल, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, सहसचिव नरेंद्र वर्मा, तुलसीराम श्रीवास, रामसिंह वर्मा कोषाध्यक्ष लालसहब वर्मा, एड एल एन वर्मा, राजेंद्र राजपूत, नन्हेभैया वर्मा नरेश वर्मा,भुवन जाटव, नरेश, विश्राम वर्मा, व्ही के शर्मा,यदुराज वर्मा, रामनारायण पटेल, मेहरबान पटेल, कमलेश वर्मा गंगाराम बघेले, कालूराम वर्मा, जगदीश मोहरिया, लतीफ खां ने सभी किसान मजदूर भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
जगदीश पटेल
अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा 9827986787
