https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का किया आयोजन*

सालीचौका नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड चीचली जिला नरसिंहपुर के अंतर्गत नवाकुर संस्था हरदौल जेन सेवा समिति बसुरिया के द्वारा सेक्टर 2 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम लवासर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के शुभ अवसर पर

म.प्र. जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सर्वप्रथम कन्या पूजन कर प्रारम्भ किया गया।जिसमें आज के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री दुलीचंद जी गढ़वाल ,श्री श्याम लाल जी कहार रहे।

 कन्या पूजन और कलश पूजन किया गया इसके साथ ही उपस्थित नवांकुर सखियों ने सावन गीत एवं भजनों के साथ किया। तत्पश्चात सुुश्री स्मिता दाण्डे विकास खंड समन्वयक द्वारा आज नवांकुर सखी हरियाली यात्रा से संबंधित सभी जानकारियों से उपस्थित जनों को अवगत कराया । इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। अतिथि उद्बोधन के पश्चात हरियाली यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ कर ग्राम भ्रमण करते हुए मंदिर में यात्रा का समापन किया गया तथा उपस्थित सभी नवांकुर सखियों को पौधा वितरित किए गए। साथी समस्त नवांकुर सखियों को पौधों के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई एवं इन पौधों ए रोपण कब-कब किया जाना है यह भी बतलाया गया l साथ ही भजन कीर्तन किए गए यात्रा के समापन अवसर पर सभी जनों को प्रसादी दी गई। यात्रा समापन आभार रामेश्वर वर्मा द्वारा किया गया

      कार्यक्रम में वि.ख. समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे , नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया से रामेश्वर वर्मा जन शक्ति सेवा समिति रामकृष्ण राजपूत , माही संस्था से संतोष चौरसिया , श्रीमति नीरू राजपूत , स्वप्निल बड्डोन्या , खुमान पटेल , कवि मुख्तयार साब, जितेन्द्र राजपूत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लवासर से चंद्रकांत गढ़वाल, कमलेश मेहरा, देवेन्द्र वर्मा

कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति दुलारी बाई मेहरा, श्रीमति मालती यादव, सरोज बाई मेहरा , मातृ शक्ति

ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी श्री दुलीचंद गढ़वाल , श्री श्याम लाल कहार , श्री गोपाल मेहरा, श्री सुरेश मेहरा, श्री बलवंत यादव , श्री खुमान अहिरवार एवं ग्राम जन उपस्थित रहे

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर