https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*फ्रीस्टाइल एकल नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे जालम सिंह पटेल!:नरसिंहपुर*


आगामी 27 अगस्त गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर शगुन गार्डन नरसिंहपुर में फ्रीस्टाइल एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

नृत्य प्रतियोगिता में नरसिंहपुर जिले के साथ ही,विदिशा(भोपाल), नरसिंहगढ़(दमोह),जबलपुर से स्थानीय दिव्यांग संगठनों के प्रतिभागी भी पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं!

समाचार सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर यह जानकारी प्रदान की गई।कंपनी के सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत द्वारा जानकारी दी गई कि, फ्रीस्टाइल एकल नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री, नर्मदा भक्त, गौसेवक, पर्यावरण प्रेमी श्री जालम सिंह पटेल मुख्य अतिथि होंगे। 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और मुख्य अतिथि के सम्मान में सत्कार भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही आयोजन में टिकिट और वीआईपी पास की सुविधा भी दी जा रही है।आयोजित होने वाली नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी से अपील की जाती है। यह एक शानदार अवसर है अपनी प्रतिभा दिखाने का और दूसरों को प्रेरित करने का। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, कृपया 15 अगस्त 2025 [आयोजक stringer24news] से संपर्क करें। 

विक्रम सिंह राजपूत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। यह एक शानदार मंच है जहां आप अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और अन्य नर्तकियों से प्रेरणा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न शैलियों के नृत्य जैसे कि बॉलीवुड, लोक और समकालीन नृत्य शामिल होंगे। निश्चित रूप से, यह एक यादगार अनुभव होगा।



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर