विद्याथियो की शिक्षा के लिए आगे आये समाजसेवी:
सालीचौका की बेटियों को दिया सहयोग
शिक्षा में अल्प सहयोग भी दैवीय कार्य - मुकेश बसेड़िया
सालीचौका नरसिंहपुर, विगत दिवस वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने आर्थिक रूप से कमजोर सालीचौका की छठवीं कक्षा की बिटिया हिना राव अहिरवार एवं उसके छोटे भाई माधव राव को शैक्षणिक सामग्री व अन्य शिक्षण उपयोगी वस्तुएँ प्रदान कर बेटा बेटी को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने
संपूर्ण पठन लेखन सामग्री के साथ आकर्षक स्कूल बैग, लंच बॉक्स, बॉटल, तथा अन्य स्कूल उपयोगी सामग्री भेंटकर बिटिया से आशीर्वाद लिया। विदित हो कि श्री बसेड़िया विगत अनेक वर्षों से सतत बेटियो की शिक्षा व सम्मान के लिए कार्य रहे है। उनके द्वारा निरन्तर आदिवासी अंचल के वनग्रामो , नर्मदा तटों तथा विभिन्न राज्यो के तीर्थ क्षेत्रो में बेटियों को पढ़ाने , स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें पठन लेखन शिक्षण सामग्री भेंटकर पालकों को भी बेटी को पढ़ाने के प्रेरित कर उनकी हर सँभव मदद करते है। विशेषकर दुर्गम पहाड़ी ग्रामो में अनेक बेटियो की शिक्षा में सहयोग कर उन्हें शिक्षित कर रहे है।
मेधावी व उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों का सतत सम्मान , नवरात्रि काल मे भी अनुष्ठान को बेटियो को समर्पित करना तथा किसी भी क्षेत्र में जानकारी लगने पर शोषित व पीड़ित बेटियो के लिए आवाज उठाने जैसे कार्य उनके द्वारा किये जाते हैं।
