https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*रोटरी क्लब द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान:

 स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट का हुआ उद्घाटन:

सालीचौका गाडरवारा ,पुलिस प्रशासन व रोटरी क्लब द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान में शनिवार को स्टेशन प्रबंधक ब्रजेश उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में रेलवे स्टेशन पर सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया गया इसके साथ ही पानी की टंकी अटल कॉम्प्लेक्स में सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा ने करते हुए कहा नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है लोगो को जागरूक रहकर अपने अपने क्षेत्र में अपने स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चालाना चाहिए । रोटरी क्लब का यह अभियान समाज को एक अच्छा संदेश दे रहा है । भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने भी संबोधित लोगों से नशे से दूर रहने को कहा । एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने कहा नशा मुक्ति के शासन प्रशासन भी अभियान चला रहा है गाँव एवं शहरी क्षेत्र में लोगो को जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति अभियान में प्रशासन जुटा हुआ है ।

रोटरी क्लब नशा मुक्ति अभियान के प्राभारी सुभम राजपूत ने कार्यक्रम का संचालन किया । रोटरी क्लब के मिनेन्द्र डागा ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा नशे से दूरी से बहुत जरूरी नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है इस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत नशे से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है । सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं वहां लोग सेल्फी लेकर अपलोड करेंगे जिससे लोगों में जागरूकता पड़ेगी । हमारे द्वारा समाज में संदेश दिया जा रहा है कि नशा की लत से परिवार का पतन होता है नशा नस्ल को बर्बाद कर देता है । हमारा उद्देश्य है कि पूरा देश प्रदेश जिला नगर नशा से मुक्त हो । रोटरी क्लब काउंसलिंग के माध्यम से जहां लोग ज्यादा नशा का सेवन करते हैं वहां पहुंचकर इस अभियान को चलाएंगे । वैसे भी रोटरी क्लब हमेशा अपने कार्यक्रमो में नशा के दुष्परिणामों के बारे में लोगो बताते हुए नशा मुक्ति के लगा रहता है । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा दीदी के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई । गायत्री मंदिर के पुजारी जी द्वारा गीत गाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया । डॉ उमाशंकर दुबे ने भी नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया । इस मौके पर रोटरी क्लब के अशोक राजपूत , सुनील श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मनोज वसा , मनीष जायसवाल, नीलेश साहू, पूर्व पार्षद लखन पटेल ,राजेश ,शर्मा मनोज पटेल आदि उपस्थित थे ।

प्रकाशित समाचार पत्रकार अवधेश चौकसे द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर