*नरसिंहपुर जिले से फिर एक बार शर्मनाक तस्वीर सामने आ रही है?: ग्राम सहावन:सालीचौका:गाडरवारा*
आप सोच रहे होंगे कि,क्या यह लड़की पागल हो गई है जो बारिश में कच्चा घर बनाने के लिए मिट्टी सान रही है?दरअसल यह लड़की सहावन के दलदलीय मुख्य मार्ग से गुजर रही है! यह हाल है मुख्य मार्ग का!
जिले के विकास की पोल खोलती इन तस्वीरों को देखकर सवाल उठना लाजमी है कि,क्या यह वही विश्वगुरु है जो अपने ही मुंह मियां मिट्ठू बन रहा है,लेकिन दिया तले का अंधेरा दिखाई नहीं दे रहा है?*
इस दलदलीय मुख्य मार्ग से होकर बच्चे स्कूल जाएंगे? बेटी पढ़ाओ और कीचड़ में चलाओ!क्यों की शासन प्रशासन कुंभकर्णी निंद्रा में सो रहा है?*







