1020वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पोधा रोपण गाडरवारा -
जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही* **कदम संस्था* का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का *1020 वें सप्ताह* का पौधारोपण
*शासकीय पूर्व माध्य कन्या शाला प्रांगण टाऊन स्कूल के पीछे* संपन्न हुआ जिसमें - श्रीमती निर्मला पटैल, अनिल मेहरा,चिरंजीव देवेश वसा, नीलेश साहू, चिरंजीव अंश अग्रवाल, चिरंजीव अर्पित आरसे, श्रीमति सपना बसेड़िया, कुमारी आध्या काबरा, सुरेंद्र पटैल वम्होरी, चिरंजीव अभिक साहू, चिरंजीव ओम श्री कौरव कु.अंजनी मेहर के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती खुशबू आशीष जी राय की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ जन्मदिवस व शादी के सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । कऱ्या शाला के ईको क्लब इंचार्ज रजनीश गुप्ता एवं प्रभारी श्रीमति सपना बसेड़िया वृक्षारोपण कार्य में सहयोगी रहे । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा शास. पूर्व माध्य.. कन्या शाला के शिक्षक गण,वच्चे एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
..
