*सर्दियों और रोमांस का मौसम?* : रविवारीय विशेषांक:
मख़दूम मुहिउद्दीन का एक मशहूर शेर है
इश्क़ के शोले को भड़काओ कि कुछ रात कटे
दिल के अंगारे को दहकाओ कि कुछ रात कटे
आपने भी सोचा होगा कि क्या वजह है की सर्दियों के आते ही रिश्तो में गर्माहट लाने की जरूरत क्यों महसूस होती है?अक्सर सर्दियों में ही क्यों रोमांटिक फिल्में ज्यादा पसंद आती हैं?
ऐसा क्यों होता है कि सर्दियां आते ही लोग एक्स गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से दोबारा जुड़ना पसंद करते हैं?
वही आपने यह भी ध्यान दिया होगा कि सर्दियों के जाने के मौसम तक ब्रेकअप के मामले भी बढ़ जाते हैं। सर्दियों में लोगों को अपने किसी दोस्त से बातें करना, पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर करना, साथ वक्त बिताना खूब भाता है।इस मौसम में कई बार लव लाइफ में बोरियत महसूस होने लगती है।
stringer24news द्वारा स्थानीय स्तर पर 50 युवाओं के एक समूह पर किए गए सर्वे के अनुसार करीब 49% युवाओं ने कहा कि सर्दी के मौसम में वे अफेयर ज्यादा पसंद करते हैं जबकि 30% युवतियां भी इस बात से इत्तेफाक रखती है।
क्या वाकई लव अफेयर्स के लिए सर्दियों का मौसम जिम्मेदार होता है?
तो चलिए हम बताते हैं आपको ऐसा क्यों होता है ;
सर्दी की कल्पना भर से हमारे दिमाग में न केवल रजाई, कंबल और अदरक वाली चाय का ख्याल आने लगता है बल्कि स्वाभाविक तौर पर सेक्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुष सेक्स ड्राइव को रेगुलेट करने वाला टेस्टोस्टेरोन लेवल इस मौसम में अपने चरम पर होता है। बाकी मौसम के मुकाबले महिलाएं भी इस मौसम में प्यार करना ज्यादा पसंद करती हैं। दरअसल ऑक्सीटोसिन इस मामले में विशेष भूमिका निभाता है।
यही वजह है कि जिंदगी में रोमांस का असर भी इसी मौसम में और गाढ़ा हो जाता है।बात लड़के की हो या लड़की की भावनाएं तो दोनों की ही बराबर होती हैं।
अक्सर देखा होगा की रिलेशनशिप में पार्टनर कई बार एक-दूसरे से दिनों-दिन नाराज रहते हैं, कोई एक-दूसरे को मनाने की कोशिश भी नहीं करता जो एक गलत आदत है।
ऐसे में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।जो वाकई में आपके बेहद काम आ सकते हैं।
जब आपका पार्टनर आपसे नाराज हो तो जाहिर सी बात है कि कुछ भी अच्छा नहीं लगता, बल्कि खुद को गुस्सा आता है।
तो बिना वक्त गवाएं उन्हें मना लें ;
सरप्राइज देने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती। ऐसे में आप एक प्यारा सा तोहफा सरप्राइज के तौर पर दे सकते हैं। जब भी वक्त मिले उसे एक-दूसरे केे साथ एंजॉय करें। छोटा सा सॉरी आपके रिश्तों में फिर से जान डाल सकता है। आप अपने पार्टनर पर विश्वास करें और उसे स्पेस दें।
