https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*पंचायत में जितेन्द्र की तानाशाही बंद करो: अब मैं मोहपानी वालों को एक भी आवास नही मिलने दूंगा: ग्राम पंचायत मोहपानी:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*



नरसिंहपुर जिले की चिचली जनपद के ग्राम पंचायत मोहपानी के ग्रामीणों ने जितेन्द्र कौरव के पुतला दहन के साथ किया धरना प्रदर्शन का आरंभ।


ग्रामीणों ने वार्ता के दौरान कथित तौर पर बताया की, ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन से बौखलाया जितेंद्र मोहपानी के ग्रामीणों के विकास को अवरुद्ध करने की धमकी दे रहा है कि इन मोहपानी वालों की मां** (अपशब्द) मैं अब मोहपानी वालों को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ नही लेने दूंगा!ये लोग मेरा क्या *** ** उखाड़ लेंगे! सरपंच पति पर कोई कार्यवाही नहीं होने दूंगा,ऐसे ही थोड़े ही अधिकारियों के बीच में ** मरा रहा हूं!

कितनी हैरानी की बात है की, अधिकारी मोहपानी के मामले पर कार्यवाही करने से बचते रहे। ग्रामीण आदिवासियों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।जितेंद्र कौरव और सरपंच पति का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज करना पड़ा,तब कहीं जाकर प्रशासन ने को ग्रामीणों की याद आई। 

जितेन्द्र कौरव तेरी तानाशाही नही चलेगी ,नही चलेगी।मनमानी का अंत हो,सरपंच पति प्रथा बंद हो, अभी तो ये अंगड़ाई है,आगे और लड़ाई है, , के नारों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने ना सिर्फ जितेंद्र कौरव का पुतला दहन किया,बल्कि सरपंच पति प्रथा का विरोध कर जागरूकता की एक नई इबारत भी लिखी है।

दरअसल मामला यह है की, , ,

मोहपानी ग्राम पंचायत के ग्रामीण तेंदूखेड़ा निवासी जितेंद्र के पंचायत में बेजा दखल से इतने परेशान हो गए की,जितेंद्र कौरव का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया।नरसिंहपुर जिले के इतिहास में यह घटना बेहद ही महत्वपूर्ण है,यह पहली बार है जब आदिवासी ग्रामीणों ने सरपंच पति प्रथा के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की इसके साथ ही सरपंच पति के साथ मिलकर पंचायत पर अतिक्रमण कर सरपंची करने वाले जितेंद्र की तानाशाही और मनमानी का खुलकर विरोध किया।इसके साथ ही ग्रामीणों ने मांग की है की,सरपंच पति के द्वारा सरपंच के हस्ताक्षर किए जाने, बिल बाउचर में हेर फेर कर सरकारी राशि को खुर्द बुर्द किए जाने, सरपंच के पंचायत भवन कार्यालय में कभी भी उपस्थित ना होने के मामले पर उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच एवम कार्यवाही की मांग की गई।

जारी : 

एसडीएम गाडरवारा ने जांच दल गठित करने के दिए आदेश,प्रशासनिक अमला आया हरकत में, आनन फानन में जनता तक पहुंचने की तैयारी,जनपद अधिकारी को लगाई फटकार, , , 

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि,जनपद सीईओ धनीराम उईके क्या जांच करेंगे,जब वे खुद ही महिला सशक्तिकरण को पलीता लगाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं!ग्रामीण कहते हैं कि, जनपद सीईओ के कार्यालय कक्ष के सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की जाए, ताकि जितेन्द्र कौरव किसके संरक्षण में पंचायत को चलाने का दुस्साहस कर रहा है, इसकी सच्चाई जिले वासियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आ सके,  ,


Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर