https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 



*किसान सभा तहसील उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा द्वारा किया गया आदिवासियों के धरने का समर्थन : ग्राम पंचायत मोहपानी:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*

किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा द्वारा आदिवासियों के धरने की औपचारिक घोषणा की गई।किसान सभा द्वारा आदिवासियों के धरना प्रदर्शन को समर्थन की खबर के बाद आदिवासी समुदाय द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हो रहे इस आंदोलन को बल मिला है।

वहीं गाडरवारा क्षेत्र से कुछ समाजसेवी संगठन एवम सस्थायें भी धरना प्रदर्शन के समर्थन के लिए आगे आए हैं। आगामी 30 तारीख से प्रारम्भ होने जा रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के जरिए ग्रामीणों ने पंचायत को जितेंद्र के अतिक्रमण से मुक्त कराने, सरपंच पति द्वारा सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच और सरपंच को धारा 40 के तहत पद से प्रथक किए जाने एवम स्थाई प्रभार सचिव की मांग की जा रही है।

चिचली जनपद के अन्तर्गत आने वाली कुछ ग्राम पंचायतों के ग्रामीण आदिवासियों के धरना प्रदर्शन के दौरान खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई है।ताकि आन्दोलन किसी भी स्थिति में स्थगित ना करना पड़े।

इसके साथ ही गाडरवारा क्षेत्र से अमन सद्भावना समिति के कोषाध्यक्ष कमलेश रजक द्वारा भी धरने प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की गई।



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर