https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


हाल ही में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में महाकाल चौक स्थित कुलदीप ढाबा पर काम करने बाली एक महिला कर्मचारी के साथ ढाबा के सामने रहने वाले लकी कोरी के द्वारा ढाबे में घुसकर महिला से हवस की आग में अंधे होकर मारपीट करने की शर्मनाक घटना सामने आए हैं।इससे एक बार फिर नरसिंहपुर में रहने वाली महिलाओ की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है!क्या नरसिंहपुर में अब लड़कियां और औरतें सुरक्षित नहीं है?

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लकी कोरी ने महिला से अश्लील वार्तालाप करने की कोशिश की और जब महिला ने लकी को इंकार कर दिया तो लकी के अंदर भूखे बैठे हवस के हैवान ने मानवीयता की हदें पार कर महिला को बेहद ही गंदी गालियां देने लगा,तब महिला ने पहले तो इसका विरोध किया और फिर थाने में रिपोर्ट करने की कहा।इससे लकी कोरी के हवस की आग में पागल हो गया और बेरहमी से महिला को लात घुंसों से मारने लगा। एक औरत को जिस तरह पीटा जा रहा था,वह बेहद ही खौफनाक दृश्य था,इतना ही नहीं हवस में अंधे हो चुके लकी ने ढाबे के किचन से चाकू उठाकर महिला को जान से मारने का प्रयास किया।

हालाकी उस समय ढाबे पर अन्य कर्मचारी मोजूद थे, और किसी प्रकार उन्होंने महिला की जान बचाई।

उक्त घटना की पूरी बारदात ढाबे में लगे सी सी टीवी कैमरे में कैद हो गई इस पूरे घटना की जानकारी महिला कर्मचारी ने फोन से ढाबा संचालक एवं अपने परिजनों को दी।

इसके बाद महिला कर्मचारी अपने परिजनों को लेकर थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची जिस पर थाना गाडरवारा के द्वारा ,वी एन एस 2023 की धारा 74,75(1),296,115(2)351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया गया।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर