*माफियाओं के दबाव में पुलिस प्रशासन अवैध गतिविधियों को उजागर करने वालों की रक्षा में अक्षम*
*एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने दोनों घटनाओं की निंदा करते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया*
भोपाल। नरसिंहपुर जिले के आमगांव बड़ा में पत्रकार ब्रजेश दीक्षित और सुरजीत के साथ तथा राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में राव बीरेंद्र सिंह के साथ हुई घटना को एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने घोर निंदनीय बताया*
विगत दिनों आमगांव बड़ा में लंबे समय से अवैध कार्य, सट्टा जुआ में लिप्त लोगो ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार साथी ब्रजेश दीक्षित एवं सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के जनपद सदस्य के पति सुरजीत सिसोदिया के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा कठोर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
नरसिंहगढ़ में राव बीरेंद्र सिंह ने अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ आवाज बुलंद की तो महिलाओं की आड़ लेकर हाईकोर्ट से आदेश लेकर पत्रकार एवं प्रशासन की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया,
पुलिस प्रशासन द्वारा मामला दर्ज तो कर लिया गया, परंतु आरोपी अभी भी खुलेआम बैखोफ हैं। इससे जिले का पुलिस अमले पर प्रश्न चिन्ह लगता है।
अवैध रूप से कारोबार करने वालों के हौंसले क्यों बुलंद है कि आए दिन पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना से इस तरह के प्रकरणों पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करने का पत्र लिखा गया है।
यह सर्वे विदित है कि यदि पुलिस बगैर किसी दबाव के कार्य करें तो अवैध गतिविधियों में लिप्त माफियाओं का राज समाप्त हो सकता है।