https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*अब शहर में सटोरियों का राज चलेगा?* : *सटोरिए गुंडागर्दी पर उतारू!:नरसिंहपुर*

हाल ही में नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र से पत्रकार और भाजपा नेता पर असमजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले की घटना ने फिर एक बार सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है! हालाकि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून की गिरफ्त में ले लिया गया।

धारा ३२४ के तहत चार सटोरियों व उनके गुर्गों राजेंद्र सिसौदिया उर्फ बड़ा मुन्ना, अशोक सिसौदिया उर्फ छोटा मुन्ना, भतीजे राजा सिसौदियाऔर कोतवाली थानांतर्गत तिंदनी गांव निवासी मोंटी चंदेल के विरुद्ध अपराध कायम किया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, शनिवार रात दस ग्यारह बजे के आसपास कुछ हथियार बंद लोगों द्वारा पत्रकार ब्रजेश दीक्षित के घर के पास घात लगाकर घटना को अंजाम दिया गया।सटोरियों को कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है,इसके पूर्व भी सटोरियों द्वारा स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी!

शिकायत में यह भी सामने आया है कि एएसआई श्याम नारायण सिसौदिया समेत पुलिसकर्मी उत्तम खोबरागड़े की सटोरियों से मिली भगत है, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सीडीआर निकलवाकर जांच करवाने की बात कही गई।

इन रसूखदार दबंगों को और असामाजिक तत्वों में पुलिस और कानून का बिल्कुल डर नहीं दिख रहा है।

क्या शहर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है?या फिर अपराधियों के दिल में अब पुलिस का कोई खौफ नहीं है? क्या पत्रकारों को सच लिखने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी?क्या शहर में सटोरियों का राज चलेगा?

मध्य प्रदेश में पत्रकार कितने सुरक्षित हैं यह तो मिडिया रिर्पोट से सामने आ ही रहा है! विगत १७ मई २०२४ को मध्य प्रदेश के निमच जिले के ढाकनी ग्राम पंचायत के सरपंच ने मनरेगा में किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने से नाराज होकर एक पत्रकार की पिटाई कर दी थी।ऐसी और भी घटनाएं हैं जो यह इशारा कर रही हैं की, मध्य प्रदेश में पत्रकारों का जीवन सुरक्षित नहीं है।




أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर