https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


🔴कार्पोरेट कंपनियां भारत छोड़ो कल विरोध प्रदर्शन।

🔴संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर सालीचौका में होगी आमसभा।

         मध्य प्रदेश किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देश भर में 9 अगस्त को कारपोरेट कंपनिया भारत छोड़ो आन्दोलन के आव्हान के साथ धरना प्रदर्शन आंदोलन आमसभाएं करते हुए मोर्चा के किसान संगठन ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर किसान मजदूर बिरोध प्रर्दशन करेगा।
         पटेल द्वारा बताया गया कि 9अगस्त को नरसिंहपुर जिले के सालीचौका नगर के भगतसिंह चौक पर नुक्कड़ सभा कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसमे किसान एवं कर्मचारी यूनियन सहित मजदूर भाईयों से सम्मिलित होने की अपील की गई है।
         जगदीष पटेल 
मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरावारा

🔴किसान भाईयों से अपील 🔴

गाडरवारा मंडी प्रशासन तत्काल नियमानुसार व्यवस्था में सुधार करे।

         गाडरवारा कृषि उपज मण्डी में किसानों के सामने गंभीर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हुई है जिनमें खास बात यह है एक छोटी सी fd पर कई लाखों का किसानों का अनाज खरीदने की अनुमति मंडी प्रशास्न क्यों दिए हुए है, वह व्यापारी माल लेकर भाग गया तो किसान का क्या होगा।

 दूसरा किसान का माल तुलता है उसी दिन किसान को भुगतान होना चाहिए जो अधिकतम व्यापारियों द्वारा नही किया जा रहा है, यदि लेट होता है तो प्रतिदिन 1प्रतिशत ब्याज के साथ किसान को भुगतान कराने की गारंटी मंडी प्रशासन ले।
      कई मंडियां बैंक बंद होने के दिन किसानों का भूगतान न होने की वजह से बंद रहती हैं जिनमें एक करेली मंडी है।
      तोल के दिन 12बजे रात्रि तक किसानों का भूगतान होता है।
      शेडो पर तुलाइ के तत्काल बाद व्यापारियों का माल उठवाकर खाली कराया जाय जिससे आगामी दिन के लिए किसान अपने अनाज को खाली कर सकें।
      मंडी में अनाज बिक्री करने वाले सभी किसान भाईयों से अपील है शेड खाली न मिलें, किसी भी प्रकार की असुविधा हो लिखित में मंडी सचिव के नाम शिकायत कर पावती ले।
   जिस दिन तुलाईँ होती हैं उसी दिन भुगतान न मिलने की स्थिति में मंडी प्रशासन को लिखित में पावती लें जिसे कुल राशि पर 1प्रतिशत ब्याज सहित किसान पाने का अधिकारी रहेगा।
  मध्य प्रदेश किसान सभा आपके हक के लिए संघर्ष करेगी।
   किस पर भरोसा करेंगें जब रक्षक ही भक्षक बने हैं।
           जगदीश पटेल 
             अध्यक्ष 
मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा
9827986787
أحدث أقدم

📻 पंचायत रेडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

पंचायत रेडियो - Stringer24 News
🎙️ पंचायत रेडियो सुनते रहें — आवाज़ गांव की!
🔸 हर हफ्ते नई कहानियाँ और रिपोर्ट्स
🔸 जुड़ें हमारे साथ Stringer24 News पर
📡 लाइव रेडियो और अपडेट्स के लिए:
https://stringer24news.blogspot.com