https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*नगर सालीचौका में बनने वाला रेलवे ओवरब्रज की नक्शा बदलने नागरिकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियन, ओवर ब्रिज का नक्शा बदलने प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीष राय के नेतृत्व में चल रहा अभियान*

सालीचौका नरसिंहपुरः l देश में सभी रेलवे गेट समाप्त कर उन पर ओवर ब्रिज ‘पुल’ बनाए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में गाडरवारा तहसील के अंतर्गत नगर सालीचौका में बनने वाला पुल खेरुआ मोड़ से शुरू होकर पशु चिकित्सा केंद्र के सामने उतरेगा l
 इसकी लंबाई लगभग 680 मीटर या 2200’ फुट की रहेगी l परंतु अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि निर्माण में लगभग 4 साल लग जाएंगे l रेलवे गेट बंद हो जाएंगे तब तक जनता नगर से बाहर कहा से कैसे जायेगी l नगर की सभी मुख्य संस्था इसी सड़क मार्ग पर एक ही कतार में हैं जैसे पशु चिकित्सा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर परिषद कर्यालय, पुलिस चौकी, पोस्ट ऑफिस, कन्या शाला, मीटिंग हाल , शासकीय डॉक्टर नर्स के घर के अलावा दोनों तरफ कृषिक्षेत्र, वेयरहाउस अनाज मंडी भी हैं इस सड़क पर ब्रिज बनने के कारण इन सभी शासकीय संस्थानों में जनता कैसे जा पाएगी l नगर को ओवरब्रिज की तो अति आवश्यकता है परंतु नगर की जनता जीवन भर की इतनी बड़ी समस्या को खड़ी करने के सौदे पर शायद मंजूर नहीं होगी l इस सड़क से पुल बनने पर 2 मोड़ आते हैं, पहला अर्जुनगांव चौराहे पर दूसरा मुख्य गुडबाजार चौराहे पर जहां कुछ दुकानों के अतिक्रमणों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम होता रहता है जिससे नगर की जनता काफी परेशान रहती है l भारी वाहनों का निकलना तो हमेशा बहुत मुश्किल हो जाता है यादि एक बार यह पुल बन गया तो हमेशा के लिए बड़ी दिक्कत हो जाएगी l इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर के गणमान्य नागरीको व्यापारियों, किसानों ने इस प्रोजेक्ट के संबधित शीर्ष अधिकारियों से चर्चा कर अन्य विकल्प तलाशने की बात कही गई , और *जिला प्रशासन के नाम मप्र कांग्रेस महासचिव मनीष राय (छोटूभैया)* के नेतृत्व में नागरिकों व्यापारियों, किसानों, छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चला कर प्रशासन से अपील की गई है कि ओवरब्रिज का नक्शा ऐसा बनाया जाए जो कि नगर के विकास में बाधा न बन पाए और आम जनता परेशान न हो सके व आवागमन सुलभ रहे।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर