https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*सर्दियों की शुरुआत ; मौसम हुआ गुलाबी ; सेहत का रखें ध्यान।*

।। जाड़े का मौसम ।।

कहते हैं कि गुलाब कोमलता का प्रतीक है, और महिलाओं को भी गुलाबी रंग अधिक प संद होता है, संभवत इसी वजह से सर्दियों को गुलाबी कहा जाता है।दरअसल गुलाबी रंग प्रेम उत्सव और सौभाग्य का प्रतीक है।

वैसे सर्दियों का मौसम लोगों को खूब भाता है,इस मौसम में खाने-पीने और घूमने फिरने का मजा ही अलग होता है, और सुबह की चाय का स्वाद भी 4 गुना बढ़ जाता है।

सबसे पहले लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि, इस बार कितनी ठंड पड़ने वाली है?मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठिठुरन और भी बढ़ेगी।अगले पांच दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा,शहर में ऐसी ठंडक और सुबह को कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान मध्य प्रदेश को लेकर यह है कि, राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन समेत कई शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है।

तापमान में दिनों-दिन बदलाव होते हैं, इसलिए आगे ज्यादा ठंड भी पड़ सकती है।देश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सामान्य से थोड़ी ज्यादा ठंड पड़ सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मौसम में ठंडक का एहसास अब घुलने लगा है। रविवार की सुबह से ही मौसम में ठंडक घुलने लगी थी और सोमवार को मौसम और भी गुलाबी हो गया।

सर्दी में जब भी आप घर से बाहर निकलें तो हमेशा हल्के गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय गर्दन को कवर करके शॉल या स्टॉल जरूर लें।

सर्दियों के मौसम को वैसे भी सेहत बनाने का मौसम माना जाता है, क्योंकि इस समय हमारी पाचन-शक्ति बढ़ी हुई होती है और खास प्रकार के आहार को दैनिकचर्या में शामिल करके अच्छा स्वास्थ्य पाया जा सकता है,बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिसम्बर माह में पोषक तत्वों से भरपूर फलों और सब्जियों को अपनी भोजन शैली का भाग बनाना चाहिए।

सर्दी के कारण गले में दर्द व खराश के साथ जुकाम की दिक्कतें भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए गर्म कपड़े पहनें और गर्म पानी ही पीएं।जंक फूड खाने से परहेज करें।










أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर