चिचली जनपद सीईओ धनीराम उइके एवम गाडरवार तहसीलदार अंजू जैन ने आदिवासी समुदाय की मांग पूरी करते हुए आदिवासियों की जिंदगी में खुशियां बिखेर दी।
आपको बता दें कि विगत दिनों पुनर्वास की मांग को लेकर भारिया समुदाय के आदिवासी stringer24news के नेतृत्व में चिचली जनपद कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए थे।प्रशासन द्वारा राजस्व ग्राम बेनार में जमीन चिन्हित कर पंचायत को प्रस्ताव पारित करने के आदेश दिए।
जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव पारित करने के निर्णंय का स्वागत करते हुए stringer24news सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत एवम ग्रामीणों ने प्रशासन एवम धरने के समर्थन में आए सामाजिक संगठनो का धन्यवाद किया है।
