https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



समाजसेवी एवम उप सरपंच रांकई फयाज मालगुजार, रायपुर सरपंच आनद विश्वकर्मा,इमलिया सरपंच,आड़े गांव से हरगोविंद,बाबाकुड़ी से राज राय, चिचली नगर परिषद उपाध्यक्ष नंदू ठाकुर, किसान सभा ईकाई गाडरवारा से गरीब दास एवम स्थानीय पत्रकार  एवं सामाजिक संगठनो ने भरिया आदिवासी समुदाय के हितार्थ stringer24news द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से न सिर्फ धरने प्रदर्शन में मदद की बल्की आदिवासियों के लिए खाद्य सामग्री, खिलोने, शैक्षणिक सामग्री डोनेट की,बाद में अन्य लोग भी इस अभियान से जुड़ते गए और दान में खिलौने दिए। टीम द्वारा इन खिलौनों को गरीबों की बस्ती में जाकर बांटा गया।

बच्चों ने खिलौने,बिस्किट,शैक्षणिक सामग्री व अपनी जरूरत के अन्य सामान प्राप्त किए। टीम stringer24news व स्थानीय ग्रामीण एवम अन्य साथियों ने वस्तुएं दान कर ऑपरेशन मुस्कान अभियान की सफलता सुनिश्चित करने अपने सहयोग से अहम योगदान प्रदान किया।आपरेशन मुस्कान का मुख्य मकसद अभाव में जी रहे मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।







Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर