https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

सांकेतिक चित्र।

।। विवेचना ।। 

*कार्यवाही करने में कोताही बरत रहे चिचली जनपद अधिकारी : नरसिंहपुर।*

चिचली जनपद अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार और गबन के मामलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा न सिर्फ चुप्पी साधी गई बल्कि भ्रष्टाचारियों को बच निकलने के सुअवसर प्रदान किए गए?

गोटी टोरिया सरपंच ने नियम कायदों को धता बताते हुए ना सिर्फ अनैतिक तरीके से कुर्सी हथियाई बल्कि हेर फेर और गोल माल के अपने नापाक मंसूबों को भी अंजाम दिया!

वहीं ग्राम पंचायत पलेरा में ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अपने परिवार जनों को नियमों को ताक पर रखते हुए मनरेगा मजदूरी का भरपूर लाभ दिया गया।जाहिर सी बात है पलेरा सरपंच इस गोलमाल से अंजान नही थे!और ना ही सचिव!बावजूद इसके की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाती, जांच प्रक्रिया में ढील डालकर ग्राम रोजगार सहायक को बचाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाया गया!

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक चिचली जनपद सीईओ धनीराम उइके द्वारा जांच प्रक्रिया को जान बूझकर लचर किया गया!

संभवतः बंदरबाट और मिलीभगत की खबरों में यहां सच्चाई की झलक दिखाई देती है,जिसका नतीजा जांच ना होने के रूप में सामने आ रहा है।

ग्रामीणों की माने तो जनपद अधिकारियों की शह पर ही ग्राम पंचायतों में हेर फेर का खेल खेला जा रहा है। नाम जाहिर ना करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने कहा कि चिचली जनपद सीईओ धनीराम उइके लिफाफे के अहसान तले दबे होने के कारण जांच प्रक्रिया में रुचि नहीं ले रहे हैं।

हालाकी इस बात में कितनी सच्चाई है stringer24news इस बारे में किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।लेकिन इन चर्चाओं को पूरी तरह से नजर अंदाज भी नहीं किया जा सकता है।

जारी :

विशेष कवरेज के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा 

For any query or suggestions call us at 9343304972

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर