https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


शहर में सज गए मां के दरबार: पंडालों की दूधिया रोशनी से नहाया शहर: नरसिंहपुर।

रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए शहर के दुर्गा देवी के छोटे –बडे मंदिर पूरी तरह से सज गए हैं।सुबह शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए।सुबह से ही मंदिरो के सामने नारियल, फूल, माला की दुकानें सज गईं है। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।  शहर में जगह-जगह पर मां जगदम्बा की भव्य मूर्तियों की स्थापना की गई है। जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। पहले दिन से ही नगर की सड़कों पर देर रात तक चहल-पहल देखने को भी मिल रही है।हर ओर मां दुर्गा के भजनों से भक्तिमय माहौल बन गया है।

विशेष आकर्षित साज-सज्जा कर मातारानी के पंडालों को सजाया गया है, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए है।लगभग अधिकतर पूजा पंडाल सज धज कर तैयार हैं और उनमें प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। जगह जगह पर मन्दिर प्रशासन के वालन्टियरों के साथ ही प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।पूजा-पंडालों को सजाने के लिए भी दुर्गा पूजा समितियां जुटी हुई हैं।

पुलिस विभाग की ओर से नगर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।इसके अलवा भीड़ मैनेजमेंट के लिए विशेष ‌तैयारियां की गई हैं,मंदिरों में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की गई है।



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर