जनपद पंचायत चीचली के ग्राम पंचायत मोहपानी के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम कुकड़ी पानी में आजादी के। 76 वर्ष बाद भी बिजली,पानी,सड़क,अस्पताल,आंगनबाड़ी और स्कूल जैसी समस्त बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं।कुकड़ी पानी के तेरह परिवार के पचपन सदस्य ग्राम पंचायत मोहपानी के राजस्व ग्राम बेनार में बसना चाहते हैं,किंतु प्रशासन द्वारा भरिया आदिवासी समुदाय के लोगों की सुनवाई नहीं कर रहा है।जिससे असंतुष्ट होकर आदिवासी धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर है।
गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन की लचर शैली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन का निर्णय किया है। साथ ही जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सुनवाई किए जाने की मांग भी की है।
कुकड़ी पानी के तेरह परिवार के पचपन सदस्य ग्राम पंचायत मोहपानी के राजस्व ग्राम बेनार में बसना चाहते हैं,किंतु प्रशासन द्वारा भरिया आदिवासी समुदाय के लोगों की सुनवाई नहीं कर रहा है।यह कहां का न्याय है।
ग्रामीणों ने जनपद चिचली मैदान में अपना डेरा डाल दिया है,भूखे प्यासे ग्रामीण रात को भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं,गुस्साए ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार मूड बना लिया है,ग्रामीण कहते हैं कि जब हमारे परिवार ही दुख तकलीफ झेल रहे हैं तो फिर हम ऐसे नेता को क्यों चुने जो हमारे परिवारों की चिंता ही ना करे।
