https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


जनपद पंचायत चीचली के ग्राम पंचायत मोहपानी के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम कुकड़ी पानी में आजादी के। 76 वर्ष बाद भी बिजली,पानी,सड़क,अस्पताल,आंगनबाड़ी और स्कूल जैसी समस्त बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं।कुकड़ी पानी के तेरह परिवार के पचपन सदस्य ग्राम पंचायत मोहपानी के राजस्व ग्राम बेनार में बसना चाहते हैं,किंतु प्रशासन द्वारा भरिया आदिवासी समुदाय के लोगों की सुनवाई नहीं कर रहा है।यह कहां का न्याय है।

गुस्साए आदिवासी ग्रामीणों ने प्रशासन की लचर शैली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 5/10/2023 से stringer24news के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। साथ ही जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सुनवाई किए जाने की मांग भी की है।

stringer24news सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत के मुताबिक एक तरफ तो सरकार और स्थानीय प्रशासन आदिवासी और गरीबों के कल्याण और विकास की बात कर रहा है लेकिन धरातल पर स्थितियां बिलकुल ही उलट है।ग्रामीण आज भी नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं,और कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

शासन की उपेक्षा से असंतुष्ट होकर आदिवासी धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर है,यदि प्रशासन कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है तो आदिवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।क्षेत्रवासी विभिन्ना जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या हल होने तक बेमियादी धरना चालू रहेगा।साथ ही ग्रामीणों ने अब विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर