अभय हिंदुस्तानी सिर्फ एक पत्रकार के तौर पर ही नही बल्कि समाज सेवा के लिए भी चर्चित है। दिखावटी समाज सेवा से दूर अभय हमेशा से ही गरीब और कमजोर के लिए सदा तत्पर रहते हैं।
बड़ी खबर - मध्यप्रदेश की चर्चित विधानसभा तेंदुखेडा जहाँ से अरबपति बाहुबली विधायक काग्रेंस से संजय शर्मा हैं जिन्हें हराना स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए मुमकिन नहीं?
किंतु सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है कि समाजसेवी निडर पत्रकार अभय बानगात्री(हिन्दुस्तानी) भाजपा से टिकट मांग रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वो ही तेंदुखेडा विधायक को हरा सकते हैं अब यह चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि तेंदुखेडा विधानसभा में कोई भी भाजपा नेता अभी विधायक संजय शर्मा के सामने मैदान में नहीं उतरा. अगर भाजपा से पत्रकार अभय हिन्दुस्तानी को टिकट मिल जाती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।
