https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


क्या इन्हे जीने का हक नहीं है?

।। विवेचना ।।

हाल ही में एक शख्स ने बेदर्दी से कुत्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।इंसानियत को दम तोड़ते देखकर भी यदि आपका दिल नही पसीजता तो आपको एक बार फिर आत्म मंथन की आवश्यक्ता है।

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना देखकर किसी भी सहृदय व्यक्ति का दिल पिघल जाना सहज है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कुत्ते देखने के बाद भी कार चालक ने उसे बेरहमी से कुचल दिया। विडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह कार सवार कुत्ते के ऊपर कार चढ़ा देता है और टायर चढ़ने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है।

इस दुर्घटना में कुत्ते की मौत हो गई।शायद आपको इससे कोई विशेष फर्क भी न पड़े!क्यों की इंसानी दुनिया में तो इंसानी खून की कीमत भी पानी से कम है?

कुत्तों और इंसान का रिश्ता काफी करीबी और सदियों माना जाता है, यदि किसी घर में कुत्ता है तो वहां पर अपराध होने की आशंका भी कम हो जाती है, फिर भी अगर कोई अपराधी प्रवृत्ति का असमजिक तत्व घर में घुस जाए तो कुत्ता अपनी जान की बाजी लगाकर मालिक की जान बचाने का काम करता है, लेकिन कितनी हैरानी की बात है की एक इंसान अपनी हिंसा और कुंठा को शांत करने के लिए मूक बेगुनाह की बेवजह जान ले लेता है।



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर