https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



ग्राम पंचायत बितली: चावर पाठा: नरसिंहपुर।

ये सचिव की गुंडागर्दी है? : विवेचना। 

मैं जिंदा हूं, सचिव ने गलत प्रमाण पत्र बनाकर मुझे मुर्दा घोषित कर दिया है।नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायतों में जो हो जाए वही कम है।

गबन, हेर फेर, भ्रष्टाचार, मृतकों से मनरेगा मजदूरी जैसे अन्य चमत्कार जिले की ग्राम पंचायतों में होते रहे हैं।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बितली सचिव ने भी आखिर अपनी कलाकारी दिखा ही दी!

शिकायतकर्ता ने वार्ता के दौरान कहा कि वह जिंदा है, पर पंचायत ने उसे सरकारी रिकार्ड में मरा हुआ घोषित कर दिया।जब उसने मृत्यु प्रमाण पत्र देखा तो उसके होश ही उड़ गए। शिकायत करने पर पंचायत सचिव उसे धमका रहा है।

अब शिकायत कर्ता बाट जोह रहा है कि सचिव उसका पुनर्जन्म कब कराएगा?यह चमत्कार तो सिर्फ नरसिंहपुर जिले में ही हो सकता है।शिकायत कर्ता ने कहा की साहब मरे हुए व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है, इसलिए अपने जिंदा रहने का प्रमाण पत्र मांग रहा हूं।

stringer24news संवाददाता ने जब चावर पाठा सीईओ पाठक से ऑन कॉल इंटरव्यू के दौरान मामले की जानकारी ली तब उन्होंने कहा की यदि ऐसा है तो मैं दिखावता हूं।

हालाकी रिजु बाफना (जिला कलेक्टर) भले ही सीएम हेल्प लाइन शिकायतो पर तत्काल कार्यवाही की बात करती हैं लेकिन इस मामले ने जिला कलेक्टर रिजु बाफना के दावे की पोल खोल दी है।

जारी :

सचिव जांच की आंच से नही बच सकेगा।विभागीय सूत्रों के मुताबिक सचिव पर जल्द बड़ी कार्यवाही







أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर